अकलतरा पुलिस ने सार्वजनिक जगह में शराब सेवन करने वाले व्यक्ति रामायण धनवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 36 ( च ) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव के छोटे अमेरी के पास एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है।