साहिबगंज: साहिबगंज शहर में धूमधाम से निकाली गई चैती दुर्गा पूजा की विसर्जन शोभा यात्रा
साहिबगंज शहर में विभिन्न चैती दुर्गा पूजा समिति की ओर से विशाल विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। ढोल ताशा और बैंड की धुन पर शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकली और जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उसका स्वागत किया। प्रतिमा विसर्जन के साथ चैत्र नवरात्र संपन्न हो गया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।