साहिबगंज: अमृत भारत योजना के तहत साहिबगंज रेलवे स्टेशन में चल रहे सौंदर्यकरण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे मालदा रेलमंडल के एडीआरएम
पूर्व रेलवे के मालदा रेलमंडल के एडीआरएम शुक्रवार को अमृत भारत योजना के तहत साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यकरण के कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सौंदर्यकरण के कार्यों के तहत अब तक किए गए कामों को बारीकी से देखते हुए उसमें पाई जाने वाली कमियों को लेकर संबंधित विभाग के इंजीनियर व संवेदक को कई तरह के दिशा निर्देश दिए।