साहिबगंज: सदर अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
शुक्रवार को सीएस डॉ. अरविंद कुमार ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, उपस्थिति पंजी, चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर, प्रयोगशाला कक्ष, बल्ड बैंक, डायलिसिस कक्ष व साफ-सफाई व्यवस्था का उन्होंने जायज़ा लिया। विसर्जन जुलूस को देखते हुए सभी को अलर्ट मोड पर रहने की बात कही।