देहरादून: विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में शहरी विकास मंत्री डा प्रेमचंद अग्रवाल से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
विपक्षी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास मंत्री डा प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिए 11 मार्च 2016 से पहले के अतिक्रमण को तोड़ने पर नाराजगी व्यक्त की गई है। वहीं शहरी विकास मंत्री डा प्रेमचंद अग्रवाल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।