बहोरीबंद: ग्राम भीतरीगढ़ में पीएम किसान एवं ई-केवाईसी शिविर में अनुपस्थित रहने पर पटवारी रजनीश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित
तहसीलदार के औचक निरीक्षण में शिविर आयोजित नहीं होने और पटवारी के मौके पर अनुपस्थित रहने की शिकायत ग्रामीणों ने की। मामले को गंभीरता से लेते हुए बहोरीबंद एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने इसे शासकीय कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय स्लीमनाबाद रहेगा