गभाना: भोगपुर में महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत, मायका पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप
चंडौस क्षेत्र के गांव भोगपुर में रविवार देर रात भूरा उर्फ विष्णु की पत्नी माधुरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब ससुराल पक्ष अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तभी मायका पक्ष मौके पर पहुंच गया और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के भाई का आरोप है कि उन्हें बहन की मौत की सूचना नहीं दी गई