चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र के गांव हल्लानंगला में करंट लगने से विद्युत संविदा कर्मी की मौत, बिजनौर-बदायूं मार्ग पर लगाया जाम
मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे खानपुर खादर निवासी विद्युत संविदा कर्मी कमल कुमार की मौत होने पर परिवार के लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए बिजनौर बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया। बताया जाता है कि विद्युत संविदा कर्मी कमल कुमार की गांव हल्लानंगला में विद्युत करंट लगने से मौत हो गई थी।