नोखा: नोखा पुलिस ने सट्टे पर की कार्रवाई, 25 मोबाइल, लैपटॉप और ₹47,500 के साथ 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Nokha, Bikaner | Apr 13, 2026 बीकानेर जिले के नोखा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुख्ता सूचना के आधार पर महावीर चौक स्थित एक रिहायशी मकान में रविवार रात फिल्मी अंदाज में छापा मारा गया। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 25 मोबा