चोरी की बढ़ती वारदातो पर नकेल कसने एवं अज्ञात चोरों पर निगरानी रखने।इन दिनों सतना पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में उंचेहरा पुलिस के द्वारा खास पहरा दिया जा रहा है।साथ ही बढ़ते सड़क हादसों का ख्याल रख 2 पहिया वाहन सवारों से हेलमेट लगाकर 2 पहिया वाहन चलाने की अपील की जा रही है।लेकिन बहुत से लापरवाह युवक हिदायत को मानने को तैयार नही है।