खंडवा नगर: बारिश का सेहत पर असर: जिला अस्पताल में वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी
बारिश का सेहत पर असर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में वायरल के साथ ही चर्म रोग और सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या में बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में मौसमी बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 400 से अधिक है। मेडिसिन विभाग के साथ पीडियाट्रिक में सर्दी, खांसी, बुखार, कफ, सिरदर्द, बदन दर्द के साथ उल्टी-दस्त के मरीज आ रहे हैं। जानकारी बुधवार दोपहर 12 बजे के लगभग।