खंडवा नगर: नवकर नगर में वाल्मीकि श्री राम कथा का आयोजन
नवकार नगर स्थित नक्षत्र गार्डन में श्रीमद् वाल्मीकीय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ के छठे दिन कथा व्यास स्वामी श्रीधराचार्य महाराज ने भगवान श्रीराम के ऋषियों पर अनुग्रह एवं करुणा के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनते ही श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। महाराज ने कहा कि श्रीराम केवल अयोध्या के राजा नहीं, बल्कि प्रजा और तपस्वी ऋषि-मुनियों के भी रक्षक और कल्याणकारी है