मनावर–उमरबन में शिक्षा को बड़ी सौगात, दो नए 100-सीटर छात्रावास स्वीकृत।मनावर–उमरबन विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। विधायक डॉ. हिरालाल अलावा के प्रयासों से बाकानेर में 100-सीटर बालक छात्रावास और मनावर के सेमल्दा मार्ग पर 100-सीटर बालिका छात्रावास को स्वीकृति मिली है।