सहारनपुर: सहारनपुर में हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल, कर्ज चुकाने के लिए किया था भयावह कांड
सहारनपुर पुलिस ने अंबेहटापीर के मोहल्ला झाबरी में हुई महिला की नृशंस हत्या, लूटकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक जून 2026 को नकुड़ थाना क्षेत्र में घटी घटना में अज्ञात बदमाशों ने महिला का गला रेतकर हत्या कर उसके कान के कुंडल लूट लिए थे। घटना के बाद थाना नकुड़ पर हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था।