कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में मोहल्ला दरबारकलां के निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 18, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला दरबारकलां निवासी विकास सैन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि 15 अप्रैल को वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समाने दुकान पर बैठा था। जहां मोहल्ले का ही आशु अपने अज्ञात साथी के साथ वहां पहुंचा और बात करने के बहाने मोबाइल चोरी कर लिया। शनिवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है।