तुरकौलिया: चैनपुर में विद्युत स्पर्शाघात से 32 वर्षीय राजमिस्त्री की हुई मृत्यु
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बिजुलपुर चैनपुर वार्ड 2 में विद्युत स्पर्शाघात से 32 वर्षीय राजमिस्त्री की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दी। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि मृतक उक्त गांव का 32 वर्षीय मेघनाथ सिंह था। वह चापाकल में लगा मोटर चलाने गया था,तभी वह विद्युत के सम्पर्क में आ गया,जिससे घटना।