कानपुर: रायपुरवा थाना क्षेत्र के सकेरा स्टेट बंबा रोड पर दो पक्षों के मारपीट के प्रकरण में सहायक पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
रायपुरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सकेरा स्टेट बम्बा रोड पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज इंद्र प्रकाश सिंह ने प्रकरण में जानकारी दी कि, थाना रायपुरवा क्षेत्र के सकेरा स्टेट बंबा पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी, प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।