विदिशा नगर: 2 घंटे में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मध्यप्रदेश के विदिशा के नटेरन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महज 2 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एंबुलेंस चालक है, जिसने 10वीं की छात्रा को शादी का झांसा देकर अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।जब छात्रा को आरोपी के शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो उसने दूरी बना ली, जिसके बाद आरोपी उसे धमकाने लगा।