झांसी: कलेक्ट्रेट सभागार में आदर्श आचार संहिता को लेकर डीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Jhansi, Jhansi | Mar 17, 2024 लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की घोषणा के उपरान्त DM अविनाश कुमार व SSP राजेश एस ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में विभिन्न राजनीतिक दल, राष्ट्रीय स्तर व राज्य स्तर द्वारा मान्यता प्राप्त दलों के जिलाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। लोकसभा चुनाव को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्ष व स्वस्थ तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है।