झांसी: गुरसरांय नगर के रविदास मंदिर के पास उपजिलाधिकारी के आदेश पर हटा अतिक्रमण, पुलिस प्रशासन रहा उपस्थित
Jhansi, Jhansi | Mar 17, 2024 गुरसरांय नगर के मुहल्ला गांधीनगर रविदास मन्दिर के पास प्रशासन ने उपजिलाधिकारी के आदेश पर रास्ते पर अवैध कब्जे को हटवाया।मोहल्ला गांधीनगर थाना गुरसराय निवासी कन्हैया लाल पुत्र धुन ने न्यायालय उपजिलाधिकारी गरौठा के समक्ष अवैध कब्जे की शिकायत की थी।इसी क्रम में उपजिलाधिकारी गरौठा ने नगर पालिका गुरसराय को रास्ते पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए थे।