झांसी: दबंगों ने नरी गांव के पास युवक को कार में से खींचकर किया था लाठी डंडों से हमला, डीआईजी से मांगा न्याय
Jhansi, Jhansi | Mar 17, 2024 दरअसल दबंगों ने पिछले दिनों नरी गांव के पास एक युवक को चार पहिया वाहन से खींचकर लाठी डंडों से हमला कर दिया था, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, घायल को झांसी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित परिवार ने आज डीआईजी कार्यालय में शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।