झांसी: गुजरात के जामनगर से शव लेकर आए परिजनों ने सीपरी बाजार थाने में शव रखकर किया हंगामा
Jhansi, Jhansi | Mar 17, 2024 दरअसल ITI के पास का रहने वाला राहुल गुजरात के जामनगर में रहता था,उसने जामनगर में ही आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिजनों ने रविवार को सीपरी बाजार थाने में शव रखकर हंगामा करते हुए राहुल की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था, इसलिए उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने किसी प्रकार मामला शांत कराया है।