बाड़ी: जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
Bari, Dholpur | Jun 29, 2026 बाड़ी में कांग्रेस पार्टी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय पर जर्जर सड़कों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बाड़ी शहर और डांग क्षेत्र की सड़कें खराब हालत में हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और आमजन परेशान हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा