गिरिडीह: बिरनी के सुईयाडीह में ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, तीन घायल, अस्पताल में इलाज जारी
जमीन विवाद को लेकर बिरनी के सुईयाडीह में दो पक्षों में हुए ख़ूनी संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज गुरुवार को 2 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बिरनी प्रखंड के पेशम पंचायत के सुईयाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।घटना में जमकर लाठी डंडे चले।