रामपुर: अरोमा होटल के पास नाले के पानी के कारण गिरी गैराज की 150 फीट लंबी दीवार, लोगों ने कहा- ठीक से नहीं होती नाले की सफाई
Rampur, Rampur | Jun 30, 2025 अरोमा होटल के पास नल की पानी की वजह से गैराज की दीवार भरभरा कर गिर गई। अच्छी बात यह है कि कोई घायल नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की साफ सफाई ठीक से होती नहीं जिसकी वजह से यह गैराज की दीवार गिर गई। यह तस्वीर सोमवार की दोपहर 12:00 बजे की है, जब स्थानीय लोगों ने बताया कि दीवार गिरने से कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन एक बड़ा नुकसान हुआ है ।