रामपुर: पहली बारिश के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पति मामून शाह खान ने सिविल लाइन क्षेत्र में नालों का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Jun 29, 2025 रविवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर में भीषण गर्मी के बाद आज बरसात की पहली बारिश हुई। कई घंटे हुई मूसलाधार बारिश लोगो को गर्मी से निजात तो मिली लेकिन नगर क्षेत्र में कुछ जगहों पर जल भराव की स्तिथि भी हुई। लेकिन कुछ ही देर में पानी उतर गया। नगर पालिका अध्यक्ष पति मामून शाह खान भी स्तिथि का जायज़ा लेने सड़को पर निकले और निरीक्षण किया।