रामपुर: पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने थाना अजीमनगर का किया औचक निरीक्षण
Rampur, Rampur | Jun 29, 2025 रविवार को रात आठ बजे रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने थाना अजीमनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध, त्यौहार, मालखाना और विवेचना रजिस्टरों की जांच की। साथ ही, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, भोजनालय और विवेचना कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई और विभिन्न पोर्टलों पर की जा रही फीडिंग का जायजा लिया।