कामडारा: विश्व योग दिवस पर कामडारा स्टेडियम में हुआ योग शिविर, ग्रामीणों ने सीखे स्वस्थ जीवन के गुर
Kamdara, Gumla | Jun 21, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कामडारा ब्लॉक चौक स्थित स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग आचार्य लालधारी साहू ने ग्रामीणों को योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। योग कई शारीरिक और मानसिक बीमारियों से बचाव करता है।