सुल्तानगंज: निर्माणाधीन फोरलेन पर ट्रक से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी गांव के समीप निर्माणाधीन मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन पर रविवार की देर शाम एक सड़क हादसे में बिस्कुट विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि शाम करीब 8 बजे बाइक सवार सुल्तानगंज से शाहकुंड की ओर जा रहा था। इसी दौरान मिरहट्टी के पास सड़क किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। टक्कर इतन