बहराइच: जिले में उर्वरक की दुकानों पर की गई औचक छापेमारी, एक दुकानदार का लाइसेंस निरस्त, तीन को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
बुधवार को जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सूबेदार यादव ने बताया कि जिले में उर्वरक की दुकानों पर औचक छापेमारी की गई है उन्होंने बताया कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराया जा रहा है और जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान एक दुकानदार का लाइसेंस निरस्त किया गया है। जबकि तीन को कारण बताओं नोटिस जारी की गयी है।