लखीमपुर: राजापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में यूरिया खाद से भरी ओवरलोडेड ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला, सिस्टम पर सवाल बरकरार
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में आज बुधवार एक बड़ा हादसा टल गया। यूरिया खाद की भरी बोरियों से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई।वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि ट्रॉली पूरी तरह पलटी पड़ी है और खाद की बोरियाँ सड़क पर बिखरी पड़ी हैं।