नानौटी में रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पहले पक्ष के प्रान सिंह दांगी ने आरोप लगाया कि बुधवार को शाम लगभग 6:30 बजे गांव के दीपेंद्र,राघवेंद्र सिंह और श्रीराम ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष के दीपेंद्र दांगी ने भी शिकायत की है।