पिंड्रा: बड़ागांव में पेट्रोल लेकर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों को प्याज लदे पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों युवकों की हुई मौत
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में रविवार को पेट्रोल लेकर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों का ब्याज लदे पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवा करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरे।स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के लिए ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम इस पूरे मामले कीजांच में जुट गई है।