हजारीबाग जिले के कटकमसांडी के बचरा और लालाकुदर जंगलों में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से 5-7 एकड़ वन भूमि जलकर राख हो गई। आग तेजी से फैल रही है, जिससे सैकड़ों पेड़-पौधे नष्ट हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार महुआ चुनने के लिए आग लगाई जाती है। वन विभाग सतर्क है और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।