लोहरदगा: लोहरदगा-किस्को सड़क पर नशे में धुत दो युवक गिरे, एक की हालत गंभीर
लोहरदगा-किस्को मुख्य सड़क पर ओयना के समीप सोमवार शाम करीब 4 बजे एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क के बीच गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बमनडीहा निवासी बन्धु उराँव उर्फ बड़कू पिता स्व बुधवा उराँव और राजमोहन उराँव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोन