ओरमांझी: सुकुरहुटू में 6 लाख की लागत से सड़क निर्माण का किया गया शिलान्यास
सुकुरहुटू में शनिवार दोपहर करीब एक बजे 6 लाख की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर सांसद संजय सेठ और विधायक सुरेश बैठा मौजूद रहे। इस मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।