जबलपुर: लेंसकार्ट स्टोर पर विश्व हिंदू परिषद का 'तिलक' संग्राम, जमकर हुआ हंगामा
संस्कारधानी के मदन महल इलाके में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब 'लेंसकार्ट' शोरूम के प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के टीका और तिलक लगाने पर कथित प्रतिबंध की खबर आग की तरह फैल गई। इस फरमान के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शोरूम जा धमके। भगवा झंडों और जय श्री राम के नारों के बीच कार्यकर्ताओं को अपनी ओर आता देख शो