जनपद में उप निरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। वहीं जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर परिक्षा कराई जा रही है। पुलिस उप निरीक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों को मेंटल डिटेक्टर से चेकिंग करने के बाद सघन चेकिंग कर अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया गया। शनिवार सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई है जो दोपहर 12 बजे तक होगी..