उचकागांव: जलालदी टोला में नासीर को मिली घर पर मौत की खबर, मीट काटकर बहनोई संग लौट रहा था
उचकागांव थाना क्षेत्र का पेंदुला खास गांव निवासी नासीर मियां सऊदी अरब में रहकर वेल्डर का काम करते थे। काम खत्म होने पर पांच माह पहले ही कंपनी द्वारा उन्हें वापस घर भेजा गया था। इसके बाद वे उचकागांव थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी अपने बहनोई फिरोज आलम के साथ श्यामपुर बाजार में रहकर खस्सी का मीट बेचने का काम करते थे।