मैनपुरी: बड़ी नगरिया में शिव मंदिर की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जे का आरोप, डीएम से की गई शिकायत
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के बड़ी नगरिया निवाशी ग्रामीण मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि शिव मंदिर की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की फिराक से निर्माण कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांगी है।