आरा: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े दो दोस्तों को टक्कर मार दी।
Arrah, Bhojpur | Apr 25, 2024 जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा मामूली रूप से जख्मी हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के है।