महोबा: कबरई में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर घायल
Mahoba, Mahoba | Jun 3, 2026 सुरहा गांव निवासी 30 वर्षीय अरविंद अपनी बाइक से जा रहा था, तभी कबरई के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।