चंदौसी: संभल में तालाबों पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, ग्राम पत्ररुआ में बुलडोजर चला
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर चंदौसी तहसील के ग्राम पतरौआ में करीब 32 बीघा तालाब को शुक्रवार शाम 4:30 के करीब कब्जा मुक्त कराया गया। उप जिलाधिकारी नीतू रानी के निर्देशन में तहसीलदार रविन्द्र विक्रम और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब की पैमाइश कराई। जांच में तालाब के कुछ हिस्सों में कूड़ा और घूर डाला जाना पाया गया, जिसे हटवाया गया।