बड़ागांव धसान: उमड़ार नदी: पोखना तालाब में जल भराव के लिए जनप्रतिनिधि ने किया तलाब का निरीक्षण: सफाई और जलकुंभी हटाने के आदेश
बड़ागांव धसान का चंदेलकालीन पोखना तालाब में चारों तरफ जलकुंभी से इसके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। जिसकी ग्रामीणों द्वारा खुद साफ सफाई तालाब की गई थी। उसी के चलते आज दिन गुरुवार को शाम 5 बजे बड़गांव घसान पोखना तालाब में जल भराव के लिए आज उमडा़र नदी मंगरैया घाट का जनप्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण किया गया और बरसात से पहले इसकी साफ सफाई के आदेश दिए गए।