पिंड्रा: वाराणसी में एयर इंडिया की इजी कनेक्ट उड़ान सेवा शुरू, केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ, 17 देशों को कनेक्टिंग उड़ानें
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गुरुवार को एयर इंडिया की इजी कनेक्ट सेवा का शुभारंभ किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजारापु ने विध विधान से पूजन के बाद इस सेवा की शुरुआत की। इससे वाराणसी लखनऊ पटना जैसे शहरों की यात्रियों को दिल्ली के जरिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जुड़ने से पहले अधिक आसान होगा।