विजयदशमी समारोह | सुदिती ग्लोबल एकेडमी🏹🔥
सुदिती ग्लोबल एकेडमी में विजयदशमी का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा मिलकर रावण का भव्य पुतला तैयार किया गया। रामलीला के शानदार मंचन के पश्चात विद्यार्थियों के सीनियर प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर सर तथा प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूप में सजे बाल कलाकारों द्वारा रावण दहन किया गया।
रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अहंकार पर सदाचार की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि अंततः सत्य और धर्म की ही जीत होती है।
आइए, इस विजयदशमी पर हम अपने भीतर की बुराइयों का दहन कर सत्य, प्रेम और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
आप सभी को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏🚩
#SuditiGlobalAcademy #bestschoolofmainpuri #Topschoolofmainpuri #No1schoolofmainpuri #Vijayadashami
Mainpuri, Mainpuri | Oct 27, 2026