विशालनगर मोहल्ले में 21 वर्षीय विवाहिता मिथिलेश अहिरवार का शव घर में फंदे पर लटका मिला। शादी को महज 9 महीने हुए थे। मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मायका और ससुराल पक्ष में मारपीट भी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।