सदर: कश्मीर से लौट रहे परिवार की सड़क हादसे में हुई मौत, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
Sadar, Lucknow | Jun 11, 2026 कश्मीर से लौट रहा एक परिवार संभल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 42 वर्षीय अबू बकर, उनकी 26 वर्षीय बहू और 15 वर्षीय नवासी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल लखनऊ के अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। घटना के बाद नक्खास इलाके में मातम पसर गया।