सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन सामग्री ले जा रहे 5 वाहनों को किया सीज, दस्तावेज नहीं दिखाने पर हुई कार्रवाई
सहारनपुर में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलकाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना रॉयल्टी खनन सामग्री का परिवहन कर रहे पांच वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस ने चार ट्रक और एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया है। एसएसपी के निर्देश पर जिले में अवैध खनन और उसके परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।