गुठनी: पुरैना गांव में मृतक व्यक्ति का शव पहुँचते ही परिजनों में मचा कोहराम,सड़क दुर्घटना में रविवार को हुई थी मौत
Guthani, Siwan | Mar 12, 2024 गुठनी थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी मृतक प्रवीण कुमार सिंह का सोमवार को शव पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। ज्ञात हो कि मृतक रविवार की बीती रात बाइक से अपने घर आ रहा था। उसी दौरान देवरिया जिला के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया पेट्रोल पंप के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेंड में टकरा गई। जिसमें घटनास्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गई।